सबार्डिनेट सर्विसेज मुलाजिमों ने जलाई बजट की प्रतियां
रोष प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ शहर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुलाजिमों ने शहर के लाल बत्ती चौक में राज्य सरकार की ओर से पेश किए बजट की प्रतियां जलाकर जमकर नारेबाजी की।
फेडरेशन के जिला महासचिव रणजीत सिंह और मालविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से पेश किए बजट में मुलाजिमों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। बजट में मुलाजिमों को कुछ राहत देने की बजाय उनपर टैक्स थोप दिया गया है। उसे मुलाजिम किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, आशा वर्कर, मिड डे मील और आंगनबाड़ी मुलाजिमों का वेतन बढ़ाया जाए, ठेके पर रखे मुलाजिमों को विभाग में लिया जाए, पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, डीए रिलीज किया जाए, पे आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष को तेज कर दिया जाएगा। मौके पर अमरीक गुरने, नरिंदर सिंह, बलदेव बड़रूखां, शेर सिंह, बलवीर सिंह, नरिंदरपाल सिंह, करनैल सिंह मौजूद थे।