अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
इंपीरियल मॉडल मिस्टर एंड मिसेज इंडिया-2018 फैशन शो का ऑडिशन लोधी क्लब लुधियाना में आयोजित किया गया । इसमें 16 से 30 साल के लड़कों और लड़कियों ने हिस्सा लिया जिसमें 50 साल की औरतें भी शामिल थीं। इसके अलावा यह कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित रहा। कार्यक्रम में वक्ता व्यवसायी गौतम जैन, मिसेज नार्थ इंडिया गायत्री क्लब सेक्रेटरी रेणुका नागपाल, सेलिब्रिटी डाइटीशियन नीति बांसल, कोरियोग्राफर कुणाल और रिया जैन मौजूद थे। आयोजक सुरुचि दीवान ने बताया कि इसके ऑडिशन चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, दिल्ली, हिमाचल में करवाए जाएंगे। इसमें 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।