फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में पल्लेदारों का जबरदस्त प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर में पल्लेदारों का प्रदर्शन
विज्ञापन

वित्त मंत्री और फूड सेक्रेटरी खिलाफ जमकर भड़के
सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
पंजाब प्र्रदेश पल्लेदार मजदूर यूनियन की ओर से शहर में जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। शहर में रोष मार्च निकालने के बाद लालबत्ती चौक में सूबे के वित्त मंत्री और फूड सेक्रेटरी के पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों ने सूबा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष तेलू राम ने कहा कि कैप्टन सरकार ने चुनाव के दौरान पल्लेदारों से ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने का वादा किया था। इसे पूरा करने में अब सरकार पांव पीछे खींच रही है। इस वजह से पल्लेदारों में सरकार के प्रति रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिन यूनियन की बैठक मुख्यमंत्री के ओएसडी और प्रमुख सचिव फूड सप्लाई के साथ हुई थीं। इसमें मुख्य सचिव ने पल्लेदारों की मांगें स्वीकार करने से स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि वह खुद पल्लेदार यूनियन, लेबर सोसाइटीबनाकर टेंडर बेसिक रिटों पर भर लें, वह टेंडर अलाट कर देंगे। इसे मानने सेे पल्लेदारों की कमेटी ने इंकार कर दिया है। उन्होंने मांग की कि ठेकेदारी सिस्टम खत्म किया जाए, पंजाब सरकार की फूड एजेंसियों में डीसी रेट लागू किया जाए। इस दौरान जगतार सिंह, मक्खन सिंह, रामपाल, काका सिंह, सिंदर पाल सिंह, मोहन, निर्भय सिंह, जग्गा सिंह, नसीब सिंह, जसबीर सिंह, लखवीर सिंह और राम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो:09एसजीआरपी:02 संगरूर में रोष प्रदर्शन करते हुए पल्लेदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें