फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: राजस्थान से आया 600 किलोग्राम मिलावटी खोया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड सेफ्टी विंग ने नमूने भरकर गुणवत्ता जांच के लिए भेजे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना। सेहत विभाग के फूड सेफ्टी विंग ने भारी मात्रा में मिलावटी खोया स्टोर होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को शिमलापुरी के रणजीत नगर इलाके में छापेमारी की। टीम ने करीब 600 किलोग्राम खोया बरामद किया है। यह खोया राजस्थान के बीकानेर से लुधियाना पहुंचा था और इसे 240 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिठाईयां बनाने के लिए खरीदा गया था।
विज्ञापन


फूड सेफ्टी विंग ने खोये के नमूने भरकर गुणवत्ता जांच के लिए भेज दिए और मौके पर नोटिस जारी किया। टीम ने चिमनी रोड की एक अन्य दुकान से भी खोया व चमचम के नमूने लिए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ. अमरजीत कौर ने बताया कि फूड टेस्टिंग लैब से नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी लोगों के लिए सुरक्षित व शुद्ध खाद्य उत्पाद सुनिश्चित करने के अभियान का हिस्सा थी और इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। उनके साथ फूड सेफ्टी अफसर योगेश गोयल, दिव्याजोत कौर और हरसिमरन कौर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें