कैबिनेट मंत्री के घर पर अध्यापकों का प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों से मंत्री भारत भूषण आशु ने नहीं की मुलाकात, मायूस होकर लौटे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अध्यापक यूनियन ने रविवार को कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के घर के बाहर प्रदर्शन किया। अध्यापकों में गुस्सा उस समय ओर फैल गया जब मंत्री उनसे मुलाकात करने नहीं पहुंचे। अध्यापकों की मांग थी कि पांच नवंबर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ होने वाली मीटिंग में उन्हें पक्का करने और ें पूरी तनख्वाह के साथ साथ अन्य मांगों को भी पूरा करवाया जाए। मंत्री के मुलाकात नहीं करने पर अध्यापक मायूस होकर लौट गए।
चतर सिंह पार्क के पास रविवार को प्रदर्शन करने के बाद अध्यापक यूनियन के सदस्य कैबिनेट मंत्री आशु के घर के बाहर पहुुंचे। वहां पर काफी समय तक प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री से मुलाकात करने की मांग की। मंत्री ने मिलना मुनासिब नहीं समझा। अध्यापक यूनियन के सदस्यों ने कहा कि पांच नवंबर की मुख्यमंत्री के साथ होने वाली मीटिंग में अध्यापकों की मांगों का हल कराया जाए। मांगें नहीं मानने की सूरत में सांझा अध्यापक मोर्चा पंजाब के बैनर तले संघर्ष और तेज कर दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा पंजाब सरकार की तरफ से संघर्ष कमजोर करने के लिए दी जा रही हैं। धमकियां उन्हें कमजोर करने की बजाए मजबूत बनाएगी। अध्यापकों ने आने वाले दिनों में औरर भी ज्यादा प्रदर्शन के लिए तैयार रहने की अपील की। इस मौके पर हरजिंदर सिंह, शमिंदर सिंह लोंगोवाल, बलदेव सिंह, मंजीत बुढ़ेल, राजवीर समराला, नवनीत कौर, राजिंदर कौर, नमिता, मीनू जैन हाजिर थे।