फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनमैन, हथियार, मोर्चा है ही नहीं, बैंक सुरक्षा राम भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गनमैन, हथियार, सीसीटीवी कैमरे नहीं, बैंक सुरक्षा राम भरोसे
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों ने बैठक में खामियां पूरी करने के दिए सख्त निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। इलाके में एक के बाद एक व्यापारी से लूट की घटनाओं के बाद बैंकों की सुरक्षा प्रबंध को पुख्ता करने के लिए बैंक अधिकारियों को बुलाया गया तो उन्होंने बैंक में सुरक्षा गार्ड न होना, गार्ड के पास हथियार न होना, सीसीटीवी कैमरे काम न करना सहित कई खामियां हैं, जिससे साबित है कि बैंकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ के आदेश पर एसपी तरुण रतन ने बुलाई मीटिंग में डीएसपी प्रभजोत कौर, डीएसपी अमनदीप सिंह बराड़, डीएसपी बुलंद सिंह और डीएसपी हरकमल कौर व थाना प्रभारी भी मौजूद थे। मीटिंग के दौरान कई बैंकों में गनमैन न होने और कई बैंकों में निहत्थे गार्ड होने, सीसीटीवी कैमरे की अच्छी क्वालिटी के न होने का मुद्दा मेन रहा। इस पर पुलिस अधिकारियों ने प्रबंध करने के लिए कहा तो बैंक अधिकारियों ने उनके हाथ यह सब न होने की बात कही। इस पर पुलिस ने कहा कि जिन प्रबंधों की जरूरत है, लिखकर दें और हायर अथारिटी को उसे पूरे करने की बात कही है। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने एटीएम में नकदी निकलवाने के मौके मुंह पर बांधे व्यक्तियों के दाखिल होने देने पर पूरी तरह से रोक लगाने, बैंक के बाहर और आस-पास संदिग्ध की सीसीटीवी फुटेज के जारिये नजर रखने और बैंकों में तैनात सुरक्षा कर्मियों की तरफ से सुरक्षा के अलावा ओर कई काम न लेन ेकी हिदायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधियों को लोन, पुलिस को नहीं
बैंकों की तरफ से पुलिस सहित कुछ वर्गों को लोन न देने पर एसपी तरुण रतन ने कहा कि आप क्रिमिनल को पैसे दे देते हो जबकि पुलिस को लोन नहीं देते। जबकि यह सोच गलत है। सुरक्षा खामियों को पूरा करने के लिए जब बैंक अधिकारियों ने उनके कुछ हाथ न होने की बात कही तो पुलिस अधिकारियों ने बातों बातों में वारदात के लिए जिम्मेदार खामियां पूरी न होने पर बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए बनी धारा ेके बारे में भी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें