फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 मेधावी छात्र-छात्राओ को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
51 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब हिंदी परिषद लुधियाना ने सतीश चंद्र धवन राजकीय महाविद्यालय एवं राजभाषा कार्यान्वयन समिति, आयकर विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्म सिंह संधू, सुरेंद्र भटुआ, ओमप्रकाश, यश पाल बांगिया, यश पाल छाबड़ा, मदन बस्सी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संधू ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि आज पूरे भारतवर्ष में हिंदी दिवस को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जा रहा है। बांगिया ने कहा कि पंजाब में एक हिंदी भवन अवश्य होना चाहिए, जो इसके प्रचार-प्रसार को सुदृढ़ दिशा प्रदान करे। भाटुआ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में आकर उन्हें भी प्रेरणा मिली है। महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने समूह गान, एकल गीत, नृत्य से कार्यक्रम को सांस्कृतिक रूप प्रदान किया। समारोह में 51 मेधावी छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया। ज्योति शर्मा और भरपूर कौर को 1100-1100क ा पुरस्कार प्रो. अनिल पांडेय ने प्रदान किया इस अवसर पर डॉ. मुकेश अरोड़ा, डॉ. सौरभ कुमार, प्रो. सोनदीप, प्रो. इंदरजीत पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें