फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने से हाथ खींच रही है सरकार: ढींडसा

विज्ञापन
विज्ञापन
दलितों को निशुल्क बिजली जारी रखे: ढींढसा
विज्ञापन

कहा, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने से हाथ खींच रही है कांग्रेस सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। अकाली दल के महासचिव पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार, लोगों को सहूलियतें देने से हाथ पीछे खींच रही है। अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गईं जनकल्याणकारी योजनाओं को धीरे धीरे बंद किया जा रहा है। ढींढसा शुक्रवार को अकाली नेता नरिंदर सिंह ठेकेदार के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
ढींढसा ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने दलित परिवारों के लिए दो सौ यूनिट बिजली निशुल्क दी थी। अब दलित परिवारों से उक्त सुविधा छीनी जा रही है। दलित परिवारों को बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि दलित परिवारों की इस योजना को जारी नहीं रखा गया तो अकाली दल, दलितों के हर संघर्ष का समर्थन करेगा। ढींढसा ने कहा कि कांग्रेस सरकार, जनता के हरेक वर्ग के साथ धोखा कर रही है। राज्य में विकास कार्य ठप्प पडे हैं और लोग, मूलभूत सुविधाओं के लिए सडकों पर उतरकरआंदोलन करने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ढींढसा ने इलाके के डाक्यूमेंट राइटर राजकुमार बांसल के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बांसल ने पूरा जीवन लोगों को न्याय दिलाने को समर्पित किया और उनके नेक इरादों के चलते उनके तीनों बेटे उच्च पदों पर हैं। डॉ. संजय बांसल, इंजीनियर दिनेश बांसल व आईएएस मुकेश बांसल (प्रिंसिपल सचिव सीएम छत्तीसगढ़) से दुख सांझा किया। इस मौके पर नरेश जिंदल, रविंदर गोरखा हजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें