फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दाना मंडी सलीम टाबरी में बस अड्डा शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलीम टाबरी में नए बस अड्डे की शुरुआत
विज्ञापन

गिल चौक फ्लाईओवर की मरम्मत के चलते अंतर्राज्यीय बस अड्डे से ट्रैफिक भार घटाने के लिए लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गिल चौक स्थित फ्लाईओवर की मरम्मत के चलते और अमर शहीद अंतर्राज्यीय बस अड्डा (मुख्य बस अड्डा) से ट्रैफिक भार घटाने हित के लिए सलीम टाबरी स्थित नई दाना मंडी में कच्चे तौर पर बस स्टैंड शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में डिप्टी कमिशनर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने पंजाब मोटर व्हीकल रूल्ज 1989 के सेक्शन 200(2) के अंतर्गत अधिकारों का प्रयोग करते सैक्शन 200 (2) के अंतर्गत सलेम टाबरी स्थित नई दाना मंडी को बस अड्डे के तौर पर नोटीफाई किया है।
विज्ञापन

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कमिश्नर नगर निगम लुधियाना और कमिश्नर पुलिस लुधियाना की तरफ से प्राप्त मांग को ध्यान में रखते यह फैसला लिया गया है। बताने योग्य है कि अमर शहीद अंतरराजीय बस अड्डा (मुख्य बस अड्डा) को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। इस फैसले के साथ इस बस अड्डो के ट्रैफिक भार को घटाने का ऩर्णय किया गया है। इस संबंधित जनरल मैनेजर पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी को हिदायत की गई है कि वह अधिक डिप्टी कमिशर पुलिस (ट्रैफिक) लुधियाना के साथ तालमेल करके दोनों बस अड्डो पर आने जाने वाली बसों के रूट निर्धारित करे और नोटिफाई किए गए बस अड्डे पर जरूरी इतंजाम यकीनी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें