फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढिय़ा गल्र्ज कालेज ने ओवर आल ट्राफी की अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़िया गर्ल्स कालेज ने जीती ओवरआल ट्राफी
विज्ञापन

रामगढिय़ा गर्ल्स कॉलेज मेंलोक रंग 2018 का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज में पंजाब कला परिषद राज्य अंतर कॉलेज मुकाबले लोक रंग 2018 कराए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.इंदरजीत कौर, रामगढ़ियां एजुकेशनल काउंसिल के प्रधान रणजोध सिंह, सचिव गुरचरण सिंह लोट्टे ने मुख्य अतिथि पद्मश्री सुरजीत पातर का स्वागत किया। कार्यक्रम पंजाब कला परिषद के सचिव लखविंदर सिंह जोहल भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। रामगढ़िया गर्ल्स कालेज ने ओवरआल ट्राफी पर कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि सुरजीत पातर ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर रस्सा बाटना, पीढ़ी बनाना, सिर गुदना, टोकरी बनाना, खिद्दो बनाना, फुलकारी, गीत गायन, कविशरी व कविता गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। युवा छात्राओं की कला को देखते हुए सुरजीत पातर ने कहा कि पंजाबी लोक रंग को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं कराते रहना चाहिए। महिलाओं को भी घरों में पंजाबी सभ्यता की निशानियों को संभाल कर रखना होगा तभी यह पंजाबी संस्कृति एक पीढ़ी सेब दूसरी पीढ़ी तक पहुंच पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखी मेकिंग में गुरु नानक खालसा कालेज की मंदीप कौर पहले, रामगढिय़ा गल्र्ज कालेज की वरिंदर कौर दूसरे और मास्टर तारा सिंह कालेज की प्रभजोत कौर तीसरे स्थान पर, फुलकारी में मास्टर तारा सिंह कालेज की अमनप्रीत कौर पहले, गवर्नमेंट कालेज होशियारपुर की हरजसप्रीत दूसरे और गुरु नानक खालसा कालेज की निशा सिंगला तीसरे स्थान पर, सिर गुदना में संत दिलबारा सिंह कालेज लोपो की सरबजीत कौर पहले, रामगढ़िया गर्ल्स कालेज की सिमरन दूसरे और गवर्नमेंट कालेज होशियारपुर की संगीता तीसरे स्थान पर, खिद्दो मेकिंग में एससीडी कालेज की निरजा गोयल पहले, बीसीएम कालेज की हरप्रीत कौर दूसरे और एसडीपी कालेज की ज्योति देवी तीसरे स्थान पर, कली गायन में रामगढ़िया कालेज पहले, एएस कालेज खन्ना दूसरे और आर्या कालेज तीसरे स्थान पर , वीर गायन में गुरु नानक नेशनल कालेज दोराहा पहले, आर्या कालेज दूसरे और गवर्नमेंट कालेज होशियारपुर तीसरे स्थान पर, रस्सा वटना में गुरु नानक खालसा कालेज की सवित्री पहले, एमबीबीजीजी गल्र्ज कालेज रत्तेवाल की हरभजन कौर दूसरे और एएस कालेज कलेरमाजरा के रणधीर सिंह तीसरे स्थान पर, लेडिस ट्रेडिशनल सांग में रामगढ़िया गर्ल्स कालेज पहले, पीएयू लुधियाना दूसरे और खालसा कालेज गढ़शंकर तीसरे स्थान पर, कविश्री में रामगढ़िया गर्ल्स कालेज पहले, एएस कालेज खन्ना दूसरे, डीएवी कालेज मलोट तीसरे स्थान पर रहा। समागम के अंत में विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें