स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
रिमट यूनिवर्सिटी की एथलेटिक मीट संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
रिमट यूनिवर्सिटी में की दो दिवसीय एथलेटिक मीट वीरवार को संपन्न हो गई। यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डॉ. परमिंदर सिंह ने बताया कि अंतिम दिन के मुकाबलों में ओवरऑल ट्राफी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के नाम रही। इसमें स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटी के गुरविंदर सिंह और स्कूल ऑफ एजुकेशन की अपार कौर बाजवा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। एथलेटिक मीट में 14 खेल मुकाबले रखे गए। पुरुषों के लिए 100 मीटर दौड़ में गौरव, राजनाथ और मनप्रीत सिंह ने क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में गुरविंदर सिंह पहले, कृष्ण श्रीवास्तव और प्रदीप खीवा दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ भी गुरविंदर ने जीती थी, वहीं मनीष और गगन गिरी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
1500 मीटर दौड़ में गुरदीप सिंह, मनीष कुमार और विकास कुमार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर की दौड़ भी गुरविंदर सिंह ने विकास और मनीष को हराकर जीती। जेवलिन थ्रो में सनजोत ने पहला स्थान प्राप्त किया। शिव कृष्णा और रघुनाथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में इंद्रपाल सिंह, सतनाम सिंह और जीवन सिंह पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
50 मीटर दौड़ में नवजीत कौर अव्वल
महिला मुकाबलों के 50 मीटर दौड़ में नवजीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं शीतल कौर दूसरे और शबनम तीसरे स्थान पर रही। सौ मीटर दौड़ में शीतल कौर प्रथम स्थान पर रहीं, जगमीत कौर और गुरमिंदर कौर तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में अपार कौर बजवा ने जीती, गुड़िया दूसरे व जगमीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। जेवलिन थ्रो में कमलप्रीत कौर पहले स्थान पर रही। कमलप्रीत कौर ने कोमल मिश्रा को हराकर शॉटपुट प्रतियोगिता भी जीती। 400 मीटर दौड़ में अपार कौर ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एएस चावला ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। चांसलर डॉ. हुक्म चंद बंसल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
फोटो कैप्शन: 15जीबीजीपी05: रिमट यूनिवर्सिटी में एथलैटिक मीट के बेस्ट एथलीट गुरविंदर सिंह और अपार कौर बाजवा को सम्मानित करते हुए वीसी डॉ ए एस चावला।