फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: डीटीएफ की सालाना स्कॉलरशिप परीक्षा में 500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब द्वारा रविवार को आयोजित सालाना स्कॉलरशिप परीक्षा में करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। डीटीएफ पंजाब के कनवीनर तरसेम लाल ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में छात्रों का जोश देखते ही बनता था। सभी विद्यार्थियों ने नकल-मुक्त और ईमानदारी से परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के लिए पटियाला और नाभा में अलग-अलग सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन

पटियाला जिले के कनवीनर तलविंदर सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नकल-मुक्त परीक्षा देने की भावना पैदा करना, उनकी शख्सियत का विकास करना, और उन्हें वैज्ञानिक सोच से जोड़ना है। इसके अलावा, परीक्षा के दौरान छात्रों में महान हस्तियों की जीवनी से सीखने की भावना भी उत्पन्न करने की कोशिश की गई। शहीद करतार सिंह सराभा वेलफेयर सोसाइटी के कनवीनर अक्षय खनौरी की टीम ने 100 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौरान पटियाला में 250 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें