फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाने वाले पांच हथियारबंद आरोपी हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में खाली प्लाट में हथियारों से लैस होकर लूट की योजना बना रहे पांच आरोपियों को थाना मोती नगर की पुलिस नेगुप्त सूचना के आधार पर पुडा क्वार्टरों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों क से तेजधार हथियार और लूट की वारदातों में इस्तेमाल किए जाने वाले दो बाइक बरामद किए है। मामले में भगत सिंह कालोनी दिलीप कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार, शेरपुर कलां स्थित रेलवे कालोनी निवासी नीरज और गुलफाम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नारंग सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। उनसे पिछले रिकार्ड और बाइक के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि आरोपियों के साथ कितने ओर लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें