फतेहगढ़ साहिब में बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कालेज के मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन एल्फा विज्ञान इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ एडवांस वाईब्रेसन कंट्रोलिंग टेक्निकल नामक एक किताब का प्रकाशन किया है। किताब में अंतरिक्ष यान, हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर व अन्य मशीनों के कंपन को कंट्रोल करने के नवीनतम तकनीकों का वर्णन किया गया है।
प्रो. शर्मा ने बताया कि इस पुस्तक का असली उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करना है कि कैसे मूविंग और रोलेटिंग ऑब्जेक्ट में अप्रवानित कंपकपी के स्तर को प्रभावित करता है। कालेज प्रिंसिपल डॉ. जीएस लांबा ने इस पुस्तक के प्रकाशन के लिए डॉ. शर्मा को बधाई देते कहा कि इसमें बहुत से प्रयोग किये गए हैं। यह किताब कंपन क्षेत्र में खोज को जारी रखने के लिए और विकास के उद्देश्यों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी।