जीप पलटने से एक महिला की मौत
मानसा। सोमवार की सुबह एक संस्कार कार्यक्रम पर जाते समय रमदित्तेवाला चौक से आगे खोखर रोड पर जाते पिकअप गाड़ी सवार व्यक्तियों की जीप मोटरसाइकिल सवार को बचाते समय पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गए। सभी को सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के रतिया से सोमवार सुबह कुछ लोग बालियांवाली में संस्कार समागम में शिरकत करने जा रहे थे। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन चालक देवी लाल ने बताया कि जब गाड़ी गांव रमदित्तेवाला से भैणीवाघा रोड होते बालियांवाली जा रही थी तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को बचाते समय गाड़ी खतानों में जा पलटी। इससे चालक देवी लाल वासी रत्ताखेड़ा, कर्मजीत कौर पत्नी वीरू वासी रत्ताखेड़ा, कुलदीप सिंह वासी कुलां, माया, हरप्रीत सिंह, पूर्ण, रांझा राम, काला राम, सिकंदर सिंह वासी रतिया, बलवीर कौर वासी बादलगढ़, सतपाल वासी नागपुर जख्मी हो गए। अमरजीत कौर वासी बादलगढ़ की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।