फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: पड़ताल के नाम पर पैंशन योजनाओं के लाभ में अनावश्यक देरी न की जाए: रवनीत सिंह बिट्टू

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के नाम पर पेंशन में देरी बर्दाश्त नहीं: बिट्टू
विज्ञापन

लोकसभा सदस्य ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
कहा, पार्षदों से तालमेल कर लंबित अर्जियों का विवरण साझा करें
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को कहा कि पेंशन मामलों में फिर से पड़ताल के नाम पर अनावश्यक देरी न की जाए। किसी भी योग्य लाभार्थी को पेंशन और अन्य लाभ उपलब्ध करवाने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिट्टू बचत भवन में पेंशन मामलों के बकाया पड़े मामलों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
बिट्टू ने कहा कि पंजाब सरकार योग्य लाभार्थियों ( बुजुर्ग, विधवा, अनाथ बच्चे, बेसहारा औरतें, दिव्यांग और अन्य) को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दृढ़ प्रयत्नशील है। कई बार सरकारी प्रक्रिया के दौरान लाभार्थी लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं या देरी कारण मानसिक तौर पर परेशान रहते हैं, जो कि ठीक नहीं है। पड़ताल के नाम पर ऐसे मामलों में देरी न की जाए, यह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह लंबित पड़ताल संबंधित अर्जियों का विवरण संबंधित पार्षद के साथ साझा कर लें, जिससे उनके सहयोग से इस काम को जल्द से जल्द मुकम्मल कर लिया जाये। पार्षद लोगों के प्रतिनिधि हैं और उन्हें जवाबदेह भी हैं। पार्षद की इस काम में सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिट्टू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बकाया पड़ीं अर्जियों का वार्ड अनुसार विवरण पार्षदों के साथ सांझा कर लें। इसके अलावा पार्षद को मिलने के लिए हफ्ते का एक दिन निश्चित कर लिया जाए। जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर इंदरप्रीत कौर ने स्पष्ट किया कि जब किसी योग्य लाभार्थी की पेंशन मंजूर हो जाती है तो उसकी सभी जरूरी कार्यवाहियों के बाद ही जारी होती है। मौजूदा समय में सरकार के निर्देशों पर ही पड़ताल के कारण पेंशनों का काम रुका हुआ है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) डा. शेना अग्रवाल ने सुझाव दिया कि पार्षद और सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की समय समय पर बैठक होती रहनी चाहिए, जिससे बकाया काम जल्द होते रहें। पार्षदों ने पेंशन और पड़ताल की प्रक्रिया को सरल बनाने की अपील की, जिससे लाभार्थियों को किसी तरह की कोई मुश्किल का सामना न करना पड़े। इस मौकके पर सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, डिप्टी मेयर सर्बजीत कौर, पार्षद, जिला प्रोग्राम अफसर रुपिंदर कौर, सीडीपीओ, सीनियर कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें