इंदिरा गांधी की प्रतिमा हटाने का किया विरोध
लुधियाना। आपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ के दिन कांग्रेसी ने विजय अग्निहोत्री गोल्डी की अगवाई में कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाने के बाद उसे हटाने के मामले में शिवसेना हिंदुस्तान के नेताओं ने कड़ा संज्ञान लिया है। पार्टी के प्रदेश प्रधान कृष्ण शर्मा की अगुवाई में शिष्टमंडल ने जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री कैप्टन के नाम मांगपत्र सौंपा। इस दौरान कृष्ण शर्मा, संजीव देम व मनोज टिंकू ने आरोप लगाया जिला कांग्रेस मुख्यालय पूर्व प्रधानमंत्री शहीद इंदिरा गांधी की प्रतिमा अलगाववादी ताकतों के दबाव में आकर हटाई गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन से उक्त घटना की जांच करवाने की मांग की है। इस मौके पर मनी शेरा, संदीप अग्रवाल, सरवन वर्मा, नितिन घंड, विक्की नागपाल, संजीव रिहान आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।