फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईंस दिवस में विद्यार्थियों ने प्रोजेक्टा पेश कर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट बना दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

डीबीयू में विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
देश भगत यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शनिवार को डिपार्टमेंट आफ साइंस एंड टेक्नालाजी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी और एप्लाइड एंड लाइफ साइंसेज विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ जोरा सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह ऐसे खोज कार्य करें, जिससे समाज का कल्याण और प्रगति हो। प्रो-वाइस चांसलर डॉ नीलिमा जैरथ ने बताया कि इस बार का थीम ‘चिरस्थाई भविष्य के लिए विज्ञान और तकनीक’ था। कार्यक्रम में रिसर्च स्कालरों, विद्यार्थियों और अध्यापकों ने अपने खोज कार्यों और भविष्य की चुनौतियों के बारे में विचार रखे। विद्यार्थियों ने अपने बनाए साइंस मॉडल को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अप्लाइड एवं लाइफ साइंसेज और इंजीनियरिंग के कई विभागों के विद्यार्थियों ने तकनीकी मुकाबले, क्विज, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन, डिबेट एवं सांस्कृतिक मुकाबलों में भाग लिया। डिबेटमें विशाल, मुक्त, अपर्णा, भरत, अभिषेक, रूपक, सुनील और हर्ष की टीम को विजेता रही। इनोवेटिव आइडिया कंपीटिशन मेेें अपर्णा, आदिल अहमद और पीरथादा आतिर ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। प्रो चांसलर डा तेजिंदर कौर ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्टों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें