फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंशनर्स ने सरकार के खिलाफ निकाली भडास

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों ने सूबा सरकार पर निकाली भड़ास
विज्ञापन

मंत्री रजिया सुल्ताना के आवास के समक्ष इक्कीस अप्रैल को धरना देने का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
पेंशनर्स ऐसोसिएशन ने मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। पावरकाम के स्थानीय कार्यालय परिसर में भारी संख्या में एकत्रित पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही आरोप लगाया कि पिछले करीब सात वर्षों से उनकी मांगों को लटकाया जा रहा है। सरकार उन्हें आंदोलन करने को विवश कर रही है।
विज्ञापन

यूनियन के सचिव सुरिंदर सिंगला ने कहा कि सरकार के मंत्रियों को मांग पत्र सौंपे जा चुके हैं। कैप्टन सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं कर रही है। मांगों में मुफ्त बिजली यूनिट, मेडिकल भत्ते में वृद्धि करना, मेडिकल केश लेस योजना शुरू करना, डीए की लंबित किश्तें देना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के रवैये के विरोध में मंत्रियों के घरों के समक्ष धरने दिए जाएंगे। जिले की एकमात्र मंत्री रजिया सुल्ताना के मालेरकोटला स्थित निवास स्थान के समक्ष इक्कीस अप्रैल को धरना दिया जाएगा। इस धरने में पटियाला, बरनाला, संगरूर जिलों के पेंशनर्स शामिल होंगे। इस मौके पर मोहन लाल, जगदेव सिंह बाहिया, गमदूरसिंह, नरिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, ऊधम सिंह, गोपाल सिंह, जसवंत सिंह, गुरबचन सिंह, वीरभान हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें