फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीदों के बुतों से छेड़छाड़ की तो कार्रवाई में करूंगा-कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


शहीदों की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ की तो होगी कार्रवाई : कैप्टन
राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले में सीएम हुए सख्त
बोले-2019 के लोकसभा चुनावों के लिए हैं तैयार
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह फतेहगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मरहूम प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत पर कालिख पोतने पर हो रही राजनीति पर कैप्टन ने कहा कि 1984 के घटनाक्रम को बीते 34 साल हो चुके हैं, उस वक्त राहुल गांधी स्कूल में पढ़ते थे, सुखबीर बादल अमेरिका में थे और बिक्रम मजीठिया पटियाला में किसी कालेज में पढ़ते थे। लेकिन अब अकाली दल इस पर सियासत कर रहा है। पंजाब में कुर्बानियां देने वाले शहीदों व महान शख्सियतों के बुत वाली बुत लगे हैं, अगर किसी ने प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कैप्टन वीरवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में महान शहीद बाबा जोराबर सिंह, बाबा फतेह सिंह व माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। उन्होंने साहिबजादों के शहीदी स्थल पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए और माता गुजरी लंगर हाल में बैठकर लंगर भी छका। साहिबजादों की शहादत पर उन्होंने कहा ये शहादत कभी न भूलने वाली है। शहीदी सभा में बंद हुई सियासी कांफ्रेंसों के बारे में उन्होंने कहा कि हम धार्मिक स्थानों पर सियासी कांफ्रेंस बंद होने का समर्थन करते हैं और कांग्रेस कभी भी शहीदी सभा में सियासी कांफ्रेंस नहीं करेगी। अहम घोषणा करते हुए कैप्टन ने कहा कि वह अब वह फतेहगढ़ साहिब के पुराना फ्लाईओवर चौक में बाबा बंदा सिंह बहादुर जी का बुत बनाकर इस चौक का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2019 के चुनावों की जंग के लिए तैयार है। भले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को पंजाब में लोकसभा चुनावों का प्रचार करने पहुंच रहे हैं। पंजाब में 30 दिसंबर को पंचायती चुनाव होंगे। नामांकन रद्द होने पर हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं पर उन्होंने कहा कि जिस किसी को नामांकनों को लेकर कोई रोष है तो वह कोर्ट जा सकता है। इस मौके विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह, मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, सलाहकार मुख्यमंत्री भरत इंद्र सिंह चाहल, हलका विधायक कुलजीत सिंह नागरा, बसी पठाना विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी,डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों, एसएसपी अलका मीना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

फोटोकैप्शन:27जीबीजीपी01- गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में शहीदों को नतमस्तक होते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।
फोटोकैप्शन:27जीबीजीपी02- माता गुजरी हाल में लंगर छकते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।
फोटोकैप्शन:27जीबीजीपी03- गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर आते मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें