फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी सेंटर स्कैम पर अगली सुनवाई 5 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी सेंटर स्कैम पर अगली सुनवाई 5 जनवरी को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चर्चित सिटी सेंटर स्कैम को अदालत में चल रहे मामले पर अगली सुनवाई 5 जनवरी को होगी। सोमवार को सुनवाई के दौरान पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी के एडवोकेट की तरफ से अदालत में एक रीज्वाइंडर फाइल किया गया है। इसमें बताया गया है कि सरकार ने कैसे अपने जवाब में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। अगली सुनवाई पर अब दोनों पक्षों में बहस होगी।
विज्ञापन

लगभग 1500 करोड़ के सिटी सेंटर घपले में विजिलेंस की तरफ से जिला अदालत में कैंसलेशन रिपोर्ट को फाइल किया था। इस रिपोर्ट के खिलाफ पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी ने अदालत में याचिका फाइल उन्हें भी अपना पक्ष रखने के लिए कहा था। सैनी की याचिका पर अदालत में पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। सात दिसंबर को पंजाब सरकार ने अपना जवाब फाइल करते कहा था कि सुमेध सैनी अब सेवानिवृत्त हो चुके है। इसलिए उनकी अपील को डिसमिस कर दिया जाए। एडवोकेट रमन संधू ने कहा कि सरकार की रिपोर्ट पर सोमवार को बहस होनी थी, लेकिन अब सुनवाई 5 जनवरी 2019 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें