फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिंदर भांबरी की अगुवाई में डीसी दफ्तर पर दो घंटे का उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेसियों ने रखा दो घंटे उपवास
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब।
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को जिला इकाई ने डीसी दफ्तर के बाहर दो घंटे का उपवास रखा। इस दौरान कांग्रेसियों ने दलित उत्पीड़न, किसानों की अनदेखी करने समेत कई मुद्दों पर मोदी सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में विधायक काका रणदीप सिंह, विधायक कुलजीत सिंह नागरा और विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी ने भी हिस्सा लिया। कांग्रेसियों ने डीसी कंवलप्रीत बराड़ को राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र भी सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने 2 अप्रैल के बंद दौरान जान गंवाने वाले लोगों के वारिसों को मुआवजा व नौकरी देने की मांग उठाई। इस मौके पर राजिंदर सिंह जख़वाली, ब्लाक प्रधान गुरमुख सिंह पंडराली, भुपिंदर सिंह बधौछी, बलविंदर सिंह मावी, अमनदीप सिंह बिट्टा, बलिहार सिंह चुन्नी, रणजीत सिंह तरखान माजरा, ब्लाक कांग्रेस मंडी गोबिंदगढ़ अध्यक्ष राजिन्दर बिट्टू, कुलविन्दर सिंह बागडिय़ा, जसविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें