फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे की 27314 आंगनवाडिय़ों में मनाया जाएगा पोषण दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में 14 को मनाया जाएगा पोषण दिवस
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में स्टाफ को कुपोषण के खात्मे की दिलाई जाएगी शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सामाजिक सुरक्षा, स्त्री व बाल विकास पंजाब की ओर से 14 अप्रैल को सूबे भर के 27314 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण मिशन अधीन मनाए जा रहे इस दिवस का मकसद महिलाओं और बच्चों में कुपोषण को दूर करना है।
जिला लुधियाना के 16 ब्लाकों की 2487 केंद्रो में यह दिवस मनाया जाएगा। इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसज व नोडल आफिस पोषण अभियान की डिप्टी डायरेक्टर अजीत कौर मुुलतानी ने बताया कि इस दिन आंगनबाड़ी सेंटरों में सुपोषण गोद भराई रस्म भी मनाई जाएगी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जियां व अन्य सेहतमंद पदार्थ बांटे जाएंगे। विभागी अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से अच्छे पोषण संबंधी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर 0-6 साल तक के बच्चों का भार भी चेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से कुपोषण तथा जन्म के समय बच्चों के भार कम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक मुहिम शुरू की जाएगी। इसमें विभाग की आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, एएमएम, स्कूल अध्यापक, स्वयं सहायता ग्रुप, गांव सेहत सैनिटेशन तथा न्यूट्रीशियन कमेटी और गैर सरकारी संगठनों के मेंबर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 0-6 साल के जिन बच्चों का भार घटा होगा, विभाग की ओर से उन्हें लगातार मानिटर किया जाएगा। विभागीय वर्करों की ओर से गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के लिए अच्छे आहार के फायदे और फास्ट फूड के खराब प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। विभागीय स्टाफ की ओर से इस दिन कुपोषण, एनीमिया के खात्मे की शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें