फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के गांव चौंता के सरकारी स्कूल में 30 छात्र, तीन शिक्षक और एक चपरासी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। गांव चौंता के सरकारी स्कूल में बुधवार को 30 छात्र, तीन शिक्षक और एक चपरासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या को बढ़ते देख डीसी वरिंदर शर्मा ने स्कूल को दो मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, 145 सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा आने वाले समय में और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव चौंता के सरकारी स्कूल में सबसे पहले सात फरवरी को एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद सेहत विभाग की तरफ से स्कूल के स्टॉफ और विद्यार्थियों का सैंपल लिया गया था। इसमें बड़ी तादाद में लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले जगरांव के गालिबकलां स्थित सरकारी स्कूल में भी कोरोना संक्रमण के मामले मिले थे। यहां पर 18 शिक्षक और 25 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसमें एक शिक्षक की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें