फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: 250 ट्रेनों से 3 लाख 11 हजार प्रवासी लौटे, जालंधर में पंजीकरण के लिए इकट्ठा हुए मजदूर

Sat, 23 May 2020 05:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
जालंधर में एकत्रित प्रवासी मजदूर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब से लगातार प्रवासी मजदूर ट्रेनों की जरिए अपने घरों को लौट रहे हैं। शनिवार को फिरोजपुर मंडल से 250वीं श्रमिक स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया। रेलवे के अनुसार अभी तक 3.10 लाख प्रवासी अपने घर लौट चुके हैं। यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा यात्रियों को भोजन और पानी मुफ्त दिया जाता है। राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों का नि:शुल्क मेडिकल जांच एवं बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन तक छोड़ने की सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को फिरोजपुर मंडल की 250वीं श्रमिक स्पेशल ट्रेन लुधियाना से गोंडा (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुई। 23 मई 2020 तक कुल 250 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। इसमें लुधियाना से 136, जालंधर से 66, अमृतसर से 26, फिरोजपुर कैंट से 11, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 10 तथा गुरदासपुर से 1 ट्रेन चलाई गई है।


यह भी पढ़ें- चरित्र पर शक में दो चचेरी बहनों को सरेराह काट डाला, ट्रैक्टर से टकराकर आरोपी भाई की भी मौत
विज्ञापन


इनमें 172 श्रमिक स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश, 51 श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार, 10 श्रमिक स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश, 06-06 श्रमिक स्पेशल ट्रेन झारखंड तथा छत्तीसगढ़, 01-01 स्पेशल ट्रेन आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल तथा उत्तराखंड रवाना हुई। लगभग 3.11 लाख यात्रियों को उनके मूल निवास स्थान तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


...लेकिन यहां तस्करी बिल्कुल जुदा
पंजाब के जालंधर में शनिवार को एक फ्लाईओवर के नीचे प्रवासी मजदूर इकट्ठा हुए। यह सभी अपने गृह राज्यों को लौटना चाहते हैं। लेकिन पंजीकरण न होने की वजह से यहां फंसे हैं। जालंधर में फ्लाईओवर के नीचे ये सभी मजदूर पंजीकरण के लिए जुटे हैं और इन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्रवासी मजदूरों में एक ने बताया कि हम पांच दिन से इस फ्लाईओवर के नीचे आ रहे हैं। हमें पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। हमारे लिए कोई बस-ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें