फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: विदेश भेजने के नाम पर ऐंठ लिए 2.86 लाख रुपये

Tue, 14 Jan 2025 05:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। विदेश भेजने के नाम पर ठग ट्रैवल एजेंट ने महानगर के व्यक्ति से 2 लाख 86 हजार रुपये ऐंठ लिए। थाना मेहरबान की पुलिस ने नूरवाला रोड बस्ती जोधेवाल की ससराली काॅलोनी इलाके में रहने वाले रणजीत सिंह की शिकायत पर राहोंरोड के गांव ढोलनवाल निवासी गुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रंजीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह विदेश जाने का चाहवान था तो आरोपी के साथ किसी के जरिये उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया और वीजा लगवाने के लिए 2.86 लाख रुपये की मांग की। पैसे लेने के बाद आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। जब आरोपी से रंजीत सिंह ने पैसे मांग लिए तो आरोपी ने धमकियां दी और साफतौर पर पैसे देने के लिए मना कर दिया। इसके बाद रंजीत ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें