फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर मीड-डे-मील कर्मियों ने किया धरन्ना प्रदर्शन,जम कर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीड-डे मील कर्मियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

नंगल। मिड-डे मील वर्कर यूनियन ब्लॉक की ओर से अपनी मांगों को लेकर यूनियन अध्यक्षा कुलवीर कौर के नेतृत्व में बस स्टैंड के निकट धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन की अध्यक्षा कुलवीर कौर ने कहा कि प्रदेश सरकार का मिड-डे मील वर्कर विरोध रवैया किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होने कहा कि मिड डे मील कर्मचारियों की समस्याओं को प्रदेश सरकार लगातार अनदेखा करती आ रही है जिससे कर्मचारियों में रोष गहराता जा रहा है। संगठन की जिला महासचिव रेशम कौर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मंत्री पंजाब ओपी सोनी ने मिड-डे मील कर्मचारियों को 3000 प्रति महीना वेतन देने का वादा किया था। जिसे आज तक पूरा नहीं किया। उन्होंने तय आयु सीमा की शर्त खत्म कर मिड डे मिल कर्मचारियों का बीमा कराने, ड्रैसेज देने और रेगुलर करने की मांग उठाते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नही की जाती। संगठन द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ 29 अप्रैल को जिला मुख्यालय रूपनगर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अनीता, रेशम कौर, मोनिका देवी, सीमा, राधा, जय देवी, प्रेमलता, सिमर कौर, वंदना देवी, जिला सचिव महिंद्र कौर, पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ब्लॉक से ऋषि कुमार, भूपेंद्र कुमार, बलवीर सैनी और जिला रोपड़ के अध्यक्ष दर्शन सिंह बड़वा इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें