फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बिट्टू और उनकी पत्नी अनुपमा ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना : रवनीत बिट्टू ने भरा नामांकन
विज्ञापन

नामांकन पत्र भरने से पहले निकाला रोड शो, ट्रैफिक जाम में फंसे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू और उनकी पत्नी सहित तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। हालांकि उनका नामांकन पत्र भरवाने के समय कैप्टन अमरिंदर सिंह के पहुंचने की बात कही जा रही थी लेकिन उनकी जगह पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी पहुंची। नामांकन पत्र भरने से पहले शहर में रोड शो का आयोजन किया गया। जिसका नतीजा यह निकला कि पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो गई। उनके अलावा बतौर आजाद प्रत्याशी लाल चंद ने भी अपना नामांकन पत्र भरा है। चार दिन में लुधियाना सीट के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।
पांच साल में दोगुनी हुई बिट्टू की अचल संपत्ति
लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू की बीते 5 साल में नगदी तीन लाख रुपये से कम होकर 2.90 लाख रुपये रह गई है। उनकी चल संपत्ति भी 19.62 लाख रुपये से कम होकर 16.20 लाख रुपये रह गई है। अगर अचल संपत्ति की बात करे, तो यह 5 साल में दोगुनी हो गई है। 2014 में बिट्टू के पास 2.80 करोड़ की अचल संपत्ति थी, अब यह 5.08 करोड़ हो गई है। इसी तरह उनकी देनदारियों में भी बढ़ोतरी हुई है। 2015 में उनकी देनदारी 1.92 लाख रुपये थी, वह इस समय 30.33 लाख तक पहुंच गई है। करोड़पति होने के बावजूद सांसद बिट्टू के पास 1997 मॉडल एस्टीम कार है। सांसद बिट्टू ने प्लस टू तक पढ़े हैं। उनके ऊपर तीन एफआईआर भी दर्ज हैं। इनमें से दो बठिंडा और एक चंडीगढ़ में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद की पत्नी की चल संपत्ति बढ़ी
सांसद रवनीत बिट्टू की पत्नी अनुपमा ने भी वीरवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स इंग्लिश पास की है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। बीते 5 साल के दौरान उनके पास नगदी 30 हजार रुपये से कम होकर 20 हजार रह गई है। वहीं े2014 में उनके पास 15.46 की चल संपत्ति थी जो अब 15.78 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें