फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चट्ठा ननहेडा के किसानों ने पराली को आग लगाने का लिया सामूहिक फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली को आग लगाने का ऐलान
विज्ञापन

गांव चट्ठा ननहेड़ा के किसानों ने लिया सामूहिक फैसला
सरकार के फैसले को नहीं मानने पर जताई सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुरा के नेतृत्व में गांव चट्ठा ननहेड़ा के किसानों ने सामूहिक रूप से पराली को आग लगाने का फैसला किया है। रविवार को गांव के गुरुद्वारा साहिब में यूनियन के जिला उपप्रधान रण सिंह की अगुवाई में किसान इकट्ठे हुए और सरकार की ओर से पराली को आग लगाने पर लगाई पाबंदी की घोर आलोचना की।
विज्ञापन

रण सिंह ने कहा कि पराली को आग लगाना किसानों का शौक नहीं बल्कि मजबूरी है। सरकार के सुझाव जमीनी स्तर पर अमल में नहीं लाए जा सकते। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी, किसानों को आग लगाने से रोकने के लिए आएगा तो उसका घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के सुझाव के अनुसार प्रति एकड़ पराली को संभालने पर सात से आठ हजार रुपये खर्च आएगा जिसे वहन करने में किसान सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार धान पर तीन रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे और पराली को समेटने के लिए जरूरी मशीनरी दे तो किसान पराली को संभालने के सुझाव पर विचार कर सकते हैं। इस मौके पर हरी सिंह, जीवन सिंह, गुरप्यार सिंह, दलेल सिंह, परगट सिंह, बगौरा सिंह, गुरमीत सिंह, लीला सिंह, धन्ना सिंह, कृष्ण सिंह, जसपाल सिंह, बूटा सिंह, गुरदियाल सिंह, बलजिंदर सिंह, लछमन सिंह, दलजीत सिंह, भोला सिंह और जगराज सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन





फोटो:30एसजीआरपी01: सुनाम में पराली को आग लगाने पर सहमति जताते किसान।
--------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें