16 दिन में लोहे में 3400 रुपये प्रति टन की तेजी
मकान बना रहे गरीब लोगों का हिला बजट
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। एशिया की सबसे बड़ी लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में अगस्त महीने के शुरुआत दौर से लेकर अब तक लोहे के दाम में करीब 3400 रुपये प्रति टन की तेजी दर्ज की जा रही है। गत 2 अगस्त को ब्रांडिड टीएमटी सरिया के दाम 43700 रुपये प्रति टन थे जोकि आज 18 अगस्त को 3400 रुपये प्रति टन की भारी तेजी के बाद 47100 रुपये प्रति टन पर बंद हुए। दाम कई बार तो दिन में दो-दो बार भी बढ़कर खुलते रहे हैं। 2 अगस्त को ही सरिया के दाम सुबह 12 बजे के करीब 43700 तथा शाम 5 बजे 44000 रुपये प्रति टन दर्ज हुए। 3 अगस्त को यह दाम 44300, 4 अगस्त को 44600, 6 अगस्त को 44900, 7 अगस्त को 45200, 8 अगस्त को 45400, 9 अगस्त को 45700, 11 अगस्त को 45400, 13 अगस्त को 45300, 14 अगस्त को 45700, 16 अगस्त को 46200, 17 अगस्त को 46900 तथा आज 18 अगस्त को यह दाम 47100 रुपये प्रति टन पर बंद हुए।
उल्लेखनीय है कि किसी भी इमारत के निमार्ण में सबसे अधिक पैसा लोहे पर खर्च होता है तथा मात्र दो सप्ताह में ही सरिया के दाम में 3400 रुपये प्रति टन की तेजी से एक गरीब व्यक्ति का सारा बजट हिल जाता है। एक ब्रांडिड सरिया निर्माता अनुसार भारत से बाहरी देशों को जाने वाली लोहे की मांग में बेहद तेजी है यदि बारिश का मोसम न होता तो यह तेजी 3400 के स्थान पर करीब 7000 को पार कर जाती। उन्होंने दावा किया कि इस समय लोहा नगरी में स्ट्रकचर की सेल में काफी तेजी आई हुई है। जिसके मुकाबले सरिया के दाम में उम्मीद से काफी कम उछाल आ रहा है क्योंकि बारिश के कारण निर्माण कार्य रुके होने से सरिया की मांग खुल कर नहीं हो रही।
फोटो कैप्शन-19जीबीजीपी05: फोटो साथ जोड़ लें।