अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जिले के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बचाव के लिए ड्रेनों की मरम्मत व सफाई के कार्य जल्द ही युद्ध स्तर पर शुुरू किए जा रहे हैं। इन कार्यों को बरसात के मौसम से पहले पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी डीसी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि जिले में निकलनी वाली ड्रेनों की सफाई और अन्य जरूरत के काम ड्रेनेज विभाग की तरफ से किए जा रहे हैं।
उन्होंने हिदायत की है कि बरसाती मौसम के दौरान संभावित बाढ़ से बचाव के लिए 15 जून तक जिला स्तर के बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। सब डिवीजन स्तर पर भी बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा ड्रेनेज विभाग की तरफ से भी अपने दफ्तर में और नगर निगम लुधियाना की तरफ से अपने दफ्तर में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे जोकि बरसात के मौसम के दौरान 24 घंटे खुले व कार्यशील रहेंगे। बैठक के दौरान एसडीएम को सब डिवीजन स्तर पर बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित करने की हिदायत की गई।