फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने गया युवक सतलुज दरिया में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतलुज दरिया में डूबा युवक
विज्ञापन

लुधियाना। तपती गर्मी से राहत पाने के लिए दोस्तों के साथ रविवार को नहाने गया काली सड़क का रहने वाले सैफ अली (17) सतलुज दरिया में डूब गया। उसके डूबते ही उसके साथ नहाने गए उसके दोस्त जब बचाने पानी में उतर गए। वह सैफ को क्या बचाते खुद भी पानी में डूबने लगे। उनके डूबते ही वहां खड़े अन्य लोग पानी में कूदे और उन्हें बचाया। सैप पानी के बहाव के चलते आगे निकल गया। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर बुलाए। काफी समय तक गोताखोरों ने उसे ढूंढा, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
थाना मेहरबान के एसएचओ सब इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने कहा कि सैफ मूल रुप से बिहार के जिला छपरा का रहने वाला है। यहां पर वह एक निजी फैक्टरी में सिलाई कढ़ाई का काम करता है, जबकि उसके पिता शैकत अलि भी फैक्टरी में मजदूरी करते है। रविवार को फैक्टरी की छुट्टी होती है। सैफ अपने कुछ दोस्तों के साथ सतलुज दरिया पर नहाने के लिए चला गया। नहाते समय वह गहराई की तरफ चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ नहाने गए युवकों ने जब उसे डूबता देखा तो वह भी पानी में कूद गए और उसने बचाने की कोशिश की। दरिया की गहराई ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण वह खुद भी डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य युवकों ने सैफ के दोस्तों को बचा लिया और सैफ को बचाने में नाकाम रहे। थाना मेहरबार में तैनात पुलिस मुलाजिम पवित्र सिंह ने बताया गोताखोरों की टीम पानी में उतारी गई है। सतलुज दरिया में आज कल पानी भी ज्यादा है और ज्यादा पानी होने के कारण उसका बहाव भी तेज है। आशंका जताई जा रही है कि सैफ कुछ आगे निकल गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सैफ का पता लगा लिया जाएगा। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें