फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में दुकानों का ताला लगा किया प्रदर्शन, बांटा लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन, बांटा लंगर
विज्ञापन

लुधियाना। कपड़े पर लगाए गए पांच फीसदी जीएसटी के विरोध में लुधियाना कपड़ा कारोबारियों ने दुकानों को ताले लगाकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। एसी मार्केट के होलसेल कारोबारियों ने अपनी दुकानों को बंद रख कर प्रदर्शन किया ओर लोगों को लंगर बांटा। कारोबारियों ने साफ किया कि जब तक जीएसटी से कपड़े को मुक्त नहीं किया जाता हड़ताल जारी रहेगी। कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कारोबारियों ने कहा कि सोमवार को वह मार्केट में हमेशा की तरह छुट्टी है और मंगलवार को अगली रणनीति की तैयारी की जाएगी। देश में एक जुलाई से जीएसटी में कपड़े पर भी टैक्स लगा दिया गया है। इसके साथ ही कारोबारियों में उबाल है। रविवार की सुबह कैलीबर प्लाजा होलसेल मार्केट के बाहर कारोबारी जमा हुए। उन्होंने हाथ में तख्तियां और बैनर पकड़े हुए थे। कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में होलसेल मार्केट के दुकानदारों और कारोबारियों ने एसी मार्केट के बाहर लंगर लगाया और हजारों लोगों को खिलाया। उन्होंने कहा कि लंगर खिलाने का मकसद यह है कि भगवान मोदी सरकार के मंत्रियों को सद्बुद्धि दे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को होलसेल कारोबारी दोबारा संघर्ष की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें