गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। राहत फाउंडेशन की तरफ से सिविल अस्पताल में लगाया गया आंखों का जांच शिविर आज से शुरू हो गया है। इस मौके पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दलजीत सिंह रलहन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
यह शिविर 28 फरवरी 2014 तक जारी रहेगा। इसमें क्षेत्र के लोगों खासकर बच्चों की आंखों की बीमारियों का इलाज किया जाएगा। शिविर के प्रथम दिन करीब आठ गांवों के सरकारी, प्राइमरी, मिडिल व हाई स्कूल के 207 विद्यार्थियों की आंखों की जांच हुई।
रलहन ने कहा कि कोई भी देश तभी तरक्की कर सकता है अगर वहां रहने वाले बच्चे पढ़-लिखकर शिक्षित हों। मगर बेहद चिंता की बात है कि ग्रामीण इलाकों में ऐसी कई तरह की बीमारियां फैल रही है,जोकि धीरे-धीरे देश की बुनियाद को खोखला कर रही है।
सिविल अस्पताल के नव नियुक्त एसएमओ डॉ. विजय कुमार वर्मा ने कैंप में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया। डॉ. डिंपी कक्कड़ व उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं के आंखों की जांच की गई।
फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण बांसल तथा भूपेन दाबड़ा ने बताया कि आंखों की बीमारी से पीड़ित मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन के उपरांत उन्हें चश्मे प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर अनमोल कुमार बबलू, डॉ. विनय बांसल, हरदियाल सिंह भारू, फार्मासिस्ट अजय कुमार, रिंकू गिल्होतरा आदि भी उपस्थित थे।