फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज दौरान अस्पताल में मरीज की मौत, डाक्टरों पर लगाया लाहपरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। मॉडल टाउन स्थित कृष्णा अस्पताल में वीरवार सुबह इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला मरीज के परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराने कृष्णा मंदिर के पास रहने वाली मृतक पूनम (30) के पति सचिन और उसके परिजनों ने बताया कि पूनम का शुरू से ही यहीं इलाज चल रहा था। बुधवार को वह रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थी। वहां डाक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। स्कैन रिपोर्ट देखने के बाद डाक्टर ने उसे तुरंत दाखिल कर लिया। देर शाम को उसकी डिलीवरी हुई और पूनम की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। देर रात तक पूनम की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसे डाक्टरों ने वेंटिलेटर पर लगा दिया। वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से ही पूनम की जान गई है। उसकी तबीयत ज्यादा ही खराब थी और डाक्टरों के पास उसका इलाज नहीं था तो उसे किसी दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा सकता था। डाक्टरों ने ऐसा नहीं किया। उसकी मौत होने के बाद भी काफी समय तक उन्हें बताया नहीं। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कृष्णा अस्पताल के प्रधान खुशबक्त राय अपलिश ने बताया कि डॉक्टरों ने इलाज पूरी तरह से सही किया था। अब मरीज की तबीयत एक दम खराब हुई है जिसका इलाज कर उसे बचाने की कोशिश की गई थी। डाक्टर की कोई गलती नहीं है। थाना मॉडल टाउन के एसएचओ इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि अगर परिजन सीएमओ के पास इसकी शिकायत करेंगे और बाद में पोस्टमार्टम के लिए बोला जाएगा तो पोस्टमार्टम कराएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें