फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक समिति और जिला परिषद की चेयरमैनी का सपना देखने वाले ओर करे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिसंबर में होंगे पंचायत समिति के चुनाव
50 प्रतिशत महिलाओं के लिए है आरक्षित
ब्लाक समिति और जिला परिषद की चेयरमैनी का सपना देखने वाले ओर करे इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। पिछले एक महीने से राज्य भर में ब्लाक समिति और जिला परिषद की चेयरमैनी का सपना देख रहे सदस्यों को अभी दो ढाई महीने ओर इंतजार करना पड़ेगा। राज्य के पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने ऐलान किया कि राज्य में दिसंबर के पहले सप्ताह पंचायत चुनाव कराई जाएंगे। इनके बाद जिला परिषद और ब्लाक समिति के चेयरमैन की नियुक्ति होगी। बाजवा आज इलाके के जीएचजी अकादमी स्कूल के वार्षिक समागम में पहुंचे थे। उन्होंने पंचायत चुनाव संबंधी कहा कि नोटिफिकेशन भी हो गया है। जिसके चलते अब दिसंबर महीने के पहले सप्ताह चुनाव करवाई जाएंगी। उन्होंने इसके साथ ही ब्लाक समिति और जिला परिषद की चेयरमैनी पर लट रहे मामले में कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान ब्लाक समिति और जिला परिषद की चेयरमैनी में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी का वादा किया था। जिसे पूरा करने के लिए कुछ अड़चनें हैं। इन कानूनी अड़चनों को दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

इन चेयरमैनियों में भी 50 फीसदी महिलाओं की हिस्सेदारी होगी। बेअदबी मामले में उन्होंने कहा कि मामले में सिट काम कर रही है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सिलेबस में धार्मिक शब्दावली को लेकर उठ रहे विरोध पर बाजवा ने कहा कि यह कोई अकाली दल या कांग्रेस का मुद्दा नहीं है। शिक्षा माहिरों की तरफ से सलेबल तैयार किया जाता है और यह सिलेबल उसी के अनुसार है। उन्होंने अकाली दल की तरफ से विरोध करने पर कहा कि अकाली दल अब पानी में लाठियां मार रहा है। क्योंकि बेअदबी की घटनाओं ने अकाली दल की साख को काफी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में अपनी साख बचाने के लिए ऐसे शरारत की जा रही है। इस मौके पर चेयरमैन गुरमेल सिंह मल्ली, एसडीएम राम सिंह, बलजीत सिंह मल्ली और प्रिंसिपल दीप शर्मा भी हाजिर थे। कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि पंचायत चुनाव चुनाव के बाद पंजाब के गांवों की नुहार बदलेगी। सबसे पहले राज्य के गांवों में सीवरेज डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें