फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया पैसीफिक मास्टर्स गेम्ज में शहर की राजविंदर ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में राजविंदर कौर ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

-मलयेशिया में आयोजित गेम्स में जैवलिन थ्रो में पाई सफलता, अभी दो और इवेंट में लेंगी हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शहर से संबंधित मास्टर खिलाड़ी राजविंदर कौर ने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहवाही बटोरी है, जिन्होंने 7 से 15 सितंबर तक मलयेशिया के पेनांग में जारी एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स 2018 में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। देश का प्रतिनिधित्व करने वाले राजविंदर उक्त मुकाबले में हिस्सा लेने वाली शहर से इकलौती खिलाड़ी रहीं। 40 वर्षीय राजविंदर कौर बताती हैं कि एशिया स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना और फिर उसमें मेडल जीतना कमाल का है। वह खुश हैं कि उन्होंने देश के लिए मेडल जीता। उन्होंने बताया कि उक्त गेम्स में अभी उनके दो और इवेंट हैं, जिनमें वह हिस्सा ले रही हैं। इसमें हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो शामिल हैं, जिनके मुकाबले अभी होने हैं। राजविंदर ने इसी साल जुलाई में धर्मशाला में हुई नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो में सोने का पदक जीता था। उन्होंने जानकारी दी कि वह निर्मल सिंह ग्रेवाल से कोचिंग ले रही हैं।
विज्ञापन

स्कूल व कालेज में भी किया कमाल
दुगरी की रहने वाली राजविंदर बताती हैं कि वह स्कूल व कालेज के समय से ही डिस्कस और जैवलीन थ्रो में दमखम दिखाती रहीं हैं। इस बीच ओपन नेशनल में दूसरा स्थान और इंटर कालेज व विश्वविद्यालय स्तर पर पावरलिफ्टिंग मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता। बताती हैं कि जैवलिन थ्रो के साथ उन्होंने इसी साल हैमर थ्रो में भी पकड़ बनानी शुरू की है, जिसमें उन्हें अच्छी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें