फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों से 5 सितंबर तक मांगी फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मिशन तंदरुस्त पंजाब को गंभीरता से लें’
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों से 5 सितंबर तक मांगा फीडबैक
रिपोर्ट के आधार पर गतिविधियों का दायरा ओर बढ़ाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत विभिन्न विभागों की गतिविधियों की प्रगति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने अधिकारियों को आम लोगों को हो रहे फायदे और इसमें अन्य सुधार कैसे किया जा सकता है, के बारे में 5 सितंबर तक फीडबैक देने की हिदायत दी।
अग्रवाल ने कहा कि इस मिशन ने खाने पीने वाली वस्तुओं में होने वाली मिलावटखोरी को बड़े स्तर पर नकेल डाली है, वहीं लोगों को प्रदूषित वातावरण बचाने के लिए जागरूक करने के साथ साथ लाखों की तादाद में पौधे लगाने में भी सहायता मिली है उन्होंने अधिकारियों सेो कहा कि इस मिशन को ओर भी कारागार बनाने के लिए एक पन्ने की फीडबैक रिपोर्ट 5 सितंबर शाम 5 बजे तक एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के आफिस में पहुंचा दें। रिपोर्ट के आधार पर इस मिशन के तहत की जा रही गतिविधियों का दायरा और बढ़ाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फीडबैक के आधार पर ही अगले तीन महीने की रणनीति तैयार की जाएगी। मीटिंग में गैरहाजिर सीनियर अधिकारियों का गंभीर नोटिस लेते अग्रवाल ने कहा कि ऐसी महत्वपूर्ण मीटिंग में गौर हाजिर रहने वालों के खिलाफ भविष्य में सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह मीटिंग में निजी तौर पर आना यकीनी बनाए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए सांझे तौर पर यत्न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें