फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी तौर पर परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

-पत्नी एक साल से आस्ट्रेलिया में, बुधवार सुबह पहुंचेगी लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दिमागी रूप से परेशान चल रहे सलेम टाबरी इलाके में रहने वाले जसवंत सिंह ने सोमवार देर रात घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब जसवंत की दोनों बेटियां इलाके से जन्माष्टमी का समारोह देख कर लौटीं। पिता का शव लटकता देख उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा दविंदर सिंह को बताया। वह जसवंत सिंह को उतार कर तुरंत सिविल अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार सुबह उसकी पत्नी के आस्ट्रेलिया से आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना सलेम टाबरी में तैनात एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह लक्कड़ का कारीगर था। उसकी पत्नी एक साल से आस्ट्रेलिया में रह रही है। जसवंत अपनी दो बेटियों के साथ सलेम टाबरी इलाके में रहता था। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका एक निजी डाक्टर से इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें