फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मती से सरपंच चुने गए बुजुर्ग से मारपीट, कांग्रेसियों पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चुने गए बुजुर्ग सरपंच से मारपीट, कांग्रेसियों पर लगाए आरोप
विज्ञापन

गांव मसीहा में मंगलवार की सुबह कुछ युवकों ने की थी मारपीट
पंजाब पुलिस से रिटायर होने के बाद रखा था गांव की राजनीति में कदम
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। जगरांव के गांव मंसीरा भाईके में अकाली सरपंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में घायल बुजुर्ग सरपंच भजन सिंह (83) इस समय सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। जिनके बयान दर्ज करने व जांच के लिए खुद डीएसपी सिटी प्रभजोत कौर सिविल अस्पताल पहुंची थी। घायल सरपंच भजन सिंह ने अपने साथ हुई मारपीट के आरोप गांव के ही पूर्व कांग्रेसी सरपंच के बेटे पर लगाकर बयान दर्ज करवाए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। सरपंच का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे मुल्लांपुर दाखा के पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह अय्याली ने इसे कांग्रेसियों की गुंडागर्दी करार दिया है।
विज्ञापन

सरपंच भजन सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह गांव में लगने वाले सुविधा कैंप की तैयारी करा रहे थे कि उनका सामना पूर्व कांग्रेसी सरपंच के बेटे से हो गया, जिसने उन्हें बुरी तरह पीटा, दाढ़ी नोचकर जातिसूचक शब्द कहे और नाले में फेंका। पूर्व कांग्रेसी सरपंच के बेटे ने अकाली सरपंच को कई थप्पड़ मारे और जलील किया। बता दें कि पुलिस के विभाग में कार्यरत भजन सिंह रिटायरमेंट के बाद ही गांव की राजनीति में आए और पिछली बार गांव के लोगो ने सर्वसम्मति से उन्हें सरपंच चुना था। काफी समय से सरपंच भजन सिंह गांव में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रहे थे, जिसके चलते समूह गांव वासी इस समय भजन सिंह के साथ खडे़ दिखाई दे रहे हैं। पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह अय्याली ने कहा कि चुने गए सरपंच के साथ सरेआम मारपीट धक्केशाही है। सरपंच भजन सिंह ने कहा कि वह बीडीपीओ दफ्तर की ओर से आए संदेश के बाद ही गांव में लगने वाले कैंप के लिए गुरुद्वारा साहिब में तैयारी करवा के बाहर आए ही थे कि बाहर बाइक पर खडे़ कांग्रेसी नेताओं ने जान से मारने की धमकियां देते हुए उन्हें धक्का मारा जिसके चलते वो नाले में गिरे और नाले के किनारे लगी कंटीली तार उनके शरीर में चुभ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें