फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहिंद की अनाज मंडी में लगा गेहूं का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरहिंद की अनाज मंडी में लगा गेहूं का अंबार
विज्ञापन

चार सरकारी एजेंसियों के गेहूं की लिफ्टिंग हुई धीमी
किसान परेशान, मजदूरों और आढ़तियों को नुकसान
लखवीर सिंह लक्की
फतेहगढ़ साहिब।
सरहिंद की बड़ी अनाज मंडी में गेहूं की बोरियों के अंबार लगे हुए हैं। यही समस्या मंडी गोबिंदगढ़ और अमलोह की दाना मंडियों में भी है। यहां पर खुले में चार सरकारी एजेंसियों का गेहूं पड़ा हुआ है। इसमें पंजाब एग्रो, पनसप, पनग्रेन और मार्कफेड एजेंसियां के नाम शामिल हैं। उनकी लिफ्टिंग बंद हो चुकी है या फिर बेहद धीमी गति से चल रही है, जिसे अभी 15 दिन और लग सकते हैं।
मंडी सूत्रों के मुताबिक 60 प्रतिशत लिफ्टिंग लंबित चल रही है। ऐसे में मंडी में फसल उतारने के लिए किसानों को भी दिक्कत आ रही हैं। वहीं बड़े-बड़े अंबारों से आढ़तियों का नुकसान भी हो रहा है। बाहरी राज्यों से मंडी में आई लेबर भी सरकारी प्रबंधों की नाकामियों का खामियाजा भुगत रही है। मजदूरों ने यहां तक कह दिया है कि अगली बार वह पंजाब में मजदूरी करने नहीं आएंगे। पिछले बार भी उन्हें ऐसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

मंडी में मजदूर नेता सतपाल ने कहा कि लेबर लिफ्टिंग ना होने से बेकार बैठी है और आढ़तियों को लेबर का खर्च वहन करना पड़ रहा है। जितने दिन लिफ्टिंग नहीं होगी यह खर्च बढ़ता ही जाएगा। नेपाल से आए मजदूर दशरथ ने कहा कि हमें 15 दिनों का काम बोलकर ठेकेदार लाया था, लेकिन लिफ्टिंग न होने से उन्हें 15 दिन और मंडी में गुजारना पड़ेगा। उसका कहना था कि हमने जो कमाया वह तो यहीं खर्च हो जाएगा। गांव मीरपुर से आए किसान करनैल सिंह ने कहा कि सरकार कोई भी आए हर साल ऐसा ही होता है। प्रबंध सिर्फ कागजों में दिखते हैं और समस्याएं मंडी में। मंडी के मुनीमी करते मक्खन सिंह ने कहा कि खरीद प्रबंधों को लेकर हर साल कोई ना कोई नई समस्या आती है। इस बार मंडी में लेबर भी बहुत कम आई है। सरकारी एजेंसियों की लिफ्टिंग धीमी होने से सीजन इस बार लंबा चलेगा।
विज्ञापन


सीजन लेट शुरू होने से आई दिक्कत : मंडी सचिव
मार्केट कमेटी सरहिंद के सचिव गगनदीप सिंह को लिफ्टिंग रुकने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि इस बार सीजन 3-4 दिन लेट शुरू हुआ है। मंडी में एक साथ फसल आ गई, जिसकी साफ सफाई और संभाल के लिए लिफ्टिंग थोड़ी लेट हो गई और लेबर की कमी के कारण भी ऐसा हुआ है। उन्होंने पुष्टि करते कहा कि मंडी में 5 हजार मीट्रिक टन गेहूं की बोरियां पड़ी हैं। लिफ्टिंग का काम चल रहा है, जो कुछ दिनों में पूरा लिफ्टिंग हो जाएगी।


फोटो कैप्शन:29जीबीजीपी02सी: सरहिंद अनाज मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग ना होने से हजारों की तदाद में खुले आसमान के नीचे पड़ीं बोरियां।
फोटो कैप्शन:29जीबीजीपी02डी: लिफ्टिंग कारण रुके काम के बाद फरी बैंठी महिला मजदूर।
फोटो कैप्शन:29जीबीजीपी02ए: मजदूर यूनियन प्रदान सतपाल जानकारी देते हुए।
फोटो कैप्शन:29जीबीजीपी02बी: लिफ्टिंग ना होने से परेशान नेपाल से आए मजदूर दशरथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें