740 छात्राएं सम्मानित, 53 को मिला कालेज कलर
हिमांशी को बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड
गवर्नमेंट कालेज फॉर गल्र्ज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गवर्नमेंट कालेज फॉर गल्र्ज में 75वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को करवाया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित छात्राओं ने हिस्सा लिया। समारोह में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के कालेज डिवैल्पमेंट कौंसिल के कंट्रोलर एग्जामिनेशन व डीन प्रो. डा. परविंदर सिंह मुख्यातिथि रहे, जिनका स्वागत कालेज प्रिंसिपल सविता शर्मा ने किया।
समारोह दौरान कालेज प्रिंसिपल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर छात्राओं की अकादमिक, स्पोर्टस, कल्चरल गतिविधियों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही सफल छात्राओं को बधाई दी। समारोह में कॉमसज्, आटज्, साइंस, पी.जी.डी.सी.ए. एड ऑन कोर्स जनर्लिजम व सीबीए से संबंधित करीब 740 छात्राओं को सम्मानित किया गया। जबकि 35 छात्राओं को रोल ऑफ ऑनर, 53 छात्राओं को कालेज कलर और 155 छात्राओं को मैरिट सर्टीफिकेट दिए गए। वहीं 63 कौंसिल सदस्यों को सर्टिफिकेट, 30 विद्यार्थियों को मेमोरियल अवॉर्ड, 34 विद्यार्थियों को आउटस्टेडिंग स्टूडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं कालेज की हैड गर्ल हिमांशी को सेशन 2017-18 के लिए बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।
समारोह में मुख्यातिथि रहे प्रो. डॉ. परविंदर सिंह ने कहा कि हमें अपनी माताओं, मातृ-भाषा और इन्हें संभाल रही संस्थाओं के महत्व को समझना चाहिए। इस दौरान सबने 1919 में जलियांवाला बाग में हुए कत्लेआम में मारे गए शहीदों के लिए 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।