फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैसाखी मनाने के लिए दमदमा साहिब पहुंचे सैक्डों एनआरआई परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
तख्त श्री दमदमा साहिब पर उमड़ी संगत
विज्ञापन

बैसाखी एक दिन पहले हजारों की तादाद में पहुंचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
बैसाखी पर्व को लेकर तख्त श्री दमदमा साहिब में एक दिन पहले शुक्रवार को ही सैकड़ों की तादाद में एनआरआई सिख परिवार पहुंच चुके है। शुक्रवार को हजारों लोगों ने दमदमा साहिब पहुंचकर अपना शीश झुकाया और पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई । वहीं जिला प्रशासन कडे सुरक्षा प्रबंध किए हैं और और जगह-जगह पर पुलिस सहायता कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं।
बैसाखी का मुख्य मेला 14 अप्रैल को दमदमा साहिब में मनाया जाता है। शनिवार को दमदमा साहिब में लाखों लोग गुरु चरणों में शीश झुकाएंगे । लाखों की तादाद में लोगों की आमद को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने करीब एक हजार मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई है। इस के अलावा कांग्रेस और अकाली दल की ओर से की जाने वाली राजनीतिक काफ्रेंस को लेकर भी पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। कांफ्रेंस तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जनता के अलग रूट प्लान किया है। शुक्रवार को अकाली दल के नेताओं ने कांफ्रेंस स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला प्रशासन के आला अधिकारी पूरा दिन तख्त दमदमा साहिब तलवंडी साबो में रहे और पुलिस कर्मियों व अन्य विभागों के कर्मचारियों को ड्यूटी में किसी तरह की कोई कोताही न करने के आदेश दिए है। एसएसपी नवीन सिंगला ने पुलिस मुलाजिमों को साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर किसी भी ड्यूटी में कोताही की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें