फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित फिल्म को लेकर सरहिंद में सिख संगठनों ने रोकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरहिंद में सिख संगठनों ने रोकी ट्रेन
विज्ञापन

फिल्म नानक शाह फकीर का किया विरोध, आरपीएफ ने 12 लोगों पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
विवादित फिल्म नानक शाह फकीर के खिलाफ शुक्रवार की सुबह सत्कार कमेटी पंजाब के सदस्यों ने सरहिंद में एक ट्रेन का चक्का जाम कर दिया। कमेटी के प्रमुख सदस्य सुखजीत सिंह खोसा ट्रैक पर लेट गए। सूचना मिलते ही एसएसपी अल्का मीना, एसपी हरपाल सिंह, डीएसपी गोबिंदगढ़ मनप्रीत सिंह पूरे दल बल के साथ सरहिंद पहुंचे और सत्कार कमेटी सदस्यों को अपने रोष को विराम देने को कहा। इसके बाद पांच सिंहों के आदेश के बाद सत्कार कमेटी ने अपना धरना समाप्त कर दिया आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि धरने से करीब आधा घंटा ट्रैक जाम रहा और दो गाड़ियां प्रभावित हुई। रेल ट्रैक बाधित करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
धरने का नेतृत्व कर रहे सत्कार कमेटी पंजाब के नेता सुखजीत सिंह खोसा और इकबाल सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था से सिखों का विश्वास उठ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने एक पक्ष की बात सुनकर ही फिल्म पर प्रतिबंध हटा दिया और केंद्र की भाजपा सरकार इतने बड़े मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठी है। हमारा रोष देश की सत्ता पर काबिज केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ है। खोसा ने नानक शाह फकीर फिल्म के बारे में कहा कि गुरु नानक देव जी कुल मानवता के सांझे रहबर और रुहानी रूह थे, जिनका रोल कोई देहधारी व्यक्ति नहीं कर सकता और बेबे नानकी जी ने ही पहचाना था कि गुरु नानक देव दी साक्षात भगवान का रूप हैं और इस फिल्म में दोनों पात्र निभाएं जा रहे हैं, जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोसा ने कहा कि देहधारी पात्र द्वारा फ्लिम में रोल किया जाना सबसे बड़ी बेअदबी है। केंद्र सरकार को नैतिकता के आधार पर फिल्म पर रोक लगानी चाहिए थी। एसपी हरपाल सिंह ने बताया सत्कार कमेटी के नेताओं ने आज सरहिंद में रेलवे ट्रैक जाम किया गया था। हमारे कहने पर उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर दिया। कानून के मुताबिक बनती कार्रवाई की जा रही है।आरपीएफ सरहिंद चौकी इंस्पेक्टर शेर सिंह बताया कि ने सत्कार कमेटी के करीब 12 लोगों पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें