फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्र्ज सैक्शन में जुडो खिलाडिय़ों ने जीती ऑलओवर ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट लुधियाना जूडो एसोसिएशन ने किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
डिस्ट्रिक्ट लुधियाना जूडो एसोसिएशन की ओर से बुधवार को गुरु नानक स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पंजाब स्टेट जूडो चैंपियनशिप (जूनियर व कैडेट) में लुधियाना के जूडो खिलाड़ियों की ओर से विनिंग ट्रॉफी जीतने पर टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में अंडर-17 और अंडर-19 उम्र वर्ग के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुकाबले में गर्ल्स कैडेट में अंजलि शर्मा ने 40 किलोग्राम भार वर्ग, कनन ने 44 किलोग्राम, प्रभसिमरन ने 57 किलोग्राम, प्रांजल ने 48 किलोग्राम, शुभनीन ने 63 किलोग्राम में तीसरा स्थान पाया। वहीं गर्ल्स जूनियर में अमन ने 44 किलोग्राम, तविता ने 48 किलोग्राम में पहला, अंजलि ने 44 किलोग्राम में तीसरा, बवलीन ने 63 किलोग्राम, सिमरनजीत ने 70 किलोग्राम, मनजोत कौर ने ओपन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें गर्ल्स सेक्शन में खिलाड़ियों ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। वहीं कैडेट ब्वॉयज में सक्षम शर्मा ने 66 किलोग्राम में तीसरा, जूनियर ब्वॉयज में गुरप्रताप ने 55 किलोग्राम में दूसरा, जतिन कुमार ने 60 किलोग्राम में पहला, सन्नी ने 60 किलोग्राम में तीसरा स्थान पाया। सम्मान समारोह में एसोसिएशन के प्रधान रजिंदर शर्मा, महासचिव राजविंदर सिंह, आयोजक सचिव संजय शर्मा, ज्वाइंट सचिव हरमीत सिंह वालिया, राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें