फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन सरकार के नादरशाही फरमानों का शिअद करेगा बजट सैशन में विरोध-ओ एस डी बराड

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से बेइंसाफी नहीं होने दी जाएगी : बराड़
विज्ञापन

‘कैप्टन सरकार के फरमानों का अकाली दल बजट सेशन में करेगा विरोध’
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ ने विशेष बातचीत में कहा कि कैप्टन सरकार के फरमानों का अकाली दल की ओर से बजट सेशन में विरोध किया जाएगा। शिअद हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ा है, जिससे लोगों के साथ बेइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिअद सरकार ने थर्मल प्लांटों में काम करते हुए कच्चे कर्मियों के लिए विधानसभा में एक बिल पास किया था। इसके अनुसार जितने वेतन पर कच्चे कर्मी काम कर रहे हैं, उनको उतने वेतन पर ही पक्का किया जाता है और उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर कच्चे कर्मियों को पक्के कर्मियों की तरह हर सुविधा दी जाएगी। वहीं कैप्टन सरकार ने आते ही सूबे में बेरोजगार युवाओं को घर-घर नौकरी देने के बजाय थर्मल प्लांट बंद कर घर-घर से नौकरी छीन ली है। यह सरासर थर्मल कर्मियों के साथ बेइंसाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराड़ ने कहा कि अब कैप्टन सरकार ने नया फरमान जारी किया है कि अध्यापकों का वेतन कम कर दस हजार पांच सौ रुपये किया जाएगा। ओएसडी ने शिअद की ओर से कैप्टन सरकार के इस फरमान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि लोगों की फैमिली प्लानिंग होती है और वह अपने मौजूदा वेतन के हिसाब से ही घर का खर्च करते हैं। लेकिन अब अगर सरकार अध्यापकों या अन्य विभागों के अधिकारियों का वेतन कम करेगी तो पूरे पंजाब में हलचल मच जाएगी। उन्होंने अध्यापकों व अन्य विभागों के अधिकारियों को अपील करते हुए कहा कि वह भी सभी एक मंच पर एकत्र होकर सरकार के आने वाले फरमान का विरोध करने के लिए सामने आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें