ढाई सौ मरीजों की जांच के बाद मुफ्त दवाएं बांटीं
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
न्यू सुंदर नगर में सर्व धर्म स्त्री सेवा सोसाइटी की ओर से ग्लोबल कैंसर कंसर्न इंडिया की ओर से कैंसर और मेडिकल कैंप लगाया गया। इसकी अगुवाई प्रधान गुरिंदर कौर ने की। इसका उद्घाटन कांग्रेस देहाती के मीत प्रधान हरदीप सिंह मुंडिया, पूर्व प्रदेश सेक्रेटरी सुशील कुमार शीला, पूर्व पार्षद सुखविंदर सिंह बल्लू और बसपा नेता मास्टर रामानंद ने किया।
प्रोजेक्ट अधिकारी पुष्पा अरोड़ा और जनरल मैनेजर सुखदेव सिंह ने बताया कि एनजीओ कैंसर पीड़ितों को घर-घर जाकर हर तरह की सहायता प्रदान करवाती हैं। कोई भी कैंसर पीड़ित इलाज संबंधी उनसे संपर्क कर सकता हैं। ऐसे कैंपों में कैंसर के अलावा अन्य बीमारियों का भी मुफ्त इलाज किया जाता है। इस दौरान 250 मरीजों की जांच के बाद मुफ्त दवाएं दी गईं। इस दौरान मोहल्ले के प्रधान अवतार सिंह भट्टी, गुरप्रीत सिंह, आशीष गुप्ता, कुलदीप सिंह कीपी, प्रदीप सिंह खालसा, प्रीतम कौर, हरप्रीत कौर दुआ, कमलजीत कौर, कुंती देवी, नीतू, राखी सुमन करमजीत काजल सुलोचना, सुनील कुमार, प्रभजोत सिंह, रमेश कुमार और राम कृष्णा भी मौजूद थे।