सतपाल मित्तल स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित
लुधियाना। दुगरी स्थित सतपाल मित्तल स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न देशों की कला संस्कृति की झलक पेश की। 5वीं के बच्चों ने ग्रीस से संबंधित एक्ट प्रस्तुत किया। उनके लुभावने नृत्य, गायन और अभिनय कला ने उपस्थिति का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों ने जहां इटली को प्रदर्शित करता मर्चेंट आफ वेनिस नाटक प्रस्तुत किया। वहीं प्रकृति और मानवता के प्रति प्रेम गीत पेश किया। इससे पहले पंजाब के डायरेक्टोरेट ऑफ इंफोर्समेंट के संयुक्त डायरेक्टर डॉ. गिरीश बाली ने कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान सतपाल मित्तल स्कूल की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राकेश भारती मित्तल और उप चेयरमैन विपिन गुप्ता, प्रिसिपल भुपिंदर गोगिया ने कहा कि आज के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जो प्रस्तुति दी है, वह सदैव याद रहेगी। अंत में स्कूल मैनेजमेंट ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया।