फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने चार बच्चों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ने भी दम तोड़ा, हार्ट अटैक की आशंका
विज्ञापन

टिब्बा रोड की महात्मा एनक्लेव हादसा, तीन बच्चों की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
टिब्बा रोड की महात्मा एनक्लेव में वीरवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने मजार से माथा टेककर घर जा रहे चार बच्चों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन बच्चे घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां एक बच्चे की हालत गंभीर है। वहीं बच्चों को रौंदने के बाद कार बेकाबू हो गई और चालक की भी मौत हो गई। चालक के परिजनों का आरोप है कि लोगों ने उसके साथ मारपीट की तभी उसकी मौत हो हुई। पुलिस का कहना है कि कार चालक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। सूचना पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस और चौकी टिब्बा रोड की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महात्मा एनक्लेव में रहने वाला सात साल का अरमान अपने दोस्त बब्बू, सुभाना और शहबाज के साथ मजार पर माथा टेकने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अपने दोस्त को बेटी की शादी का कार्ड देकर लौट रहे संजीव ने चारों बच्चों को अपनी कार के नीचे रौंद दिया। इससे अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

बच्चों को टक्कर मारने के बाद कार बेकाबू हो गई और संजीव की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे संजीव के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके साथ लोगों ने मारपीट की है जिससे उसकी मौत हुई है। वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि संजीव की मौत कार में पहले ही हो चुकी थी। शुक्रवार को इसी बात को लेकर टिब्बा रोड पर महात्मा एनक्लेव में रहने वाले लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संजीव की मौत कार चलाते समय ही हो गई थी। किसी ने उसके साथ मारपीट नहीं की। पुलिस इस मामले की जांच करे ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन

वहीं चौकी टिब्बा रोड के इंचार्ज एएसआई कपिल शर्मा का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि कार चालक संजीव की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हादसे के बाद उसकी कार बेकाबू हो गई थी। इस कारण वह घबरा गया और उसे हार्ट अटैक हो गया। इसके बावजूद पोस्टमार्टम के दौरान उसका विसरा जांच के लिए भेजा गया है ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। बच्चे के शव को भी पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें