फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के सीएमओ की कार का एक्सीडेंट: चालक को आया अटैक, बाल-बाल बची सीएमओ की जान, ड्राइवर की मौत

Fri, 05 Sep 2025 06:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में फील्डगंज इलाके में शुक्रवार सुबह डॉ. हरप्रीत सिंह के कार चालक को ड्राइविंग के दौरान अटैक आ गया। इस कारण वह बेसुध हो गया और कार बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के सिविल अस्पताल के एसएमओ सीनियर डाक्टर हरप्रीत सिंह की कार हादसे का शिकार हो गई। फील्डगंज इलाके में शुक्रवार सुबह डॉ. हरप्रीत सिंह के कार चालक को ड्राइविंग के दौरान अटैक आ गया। इस कारण वह बेसुध हो गया और कार बेकाबू हो गई। कार को डॉ. हरप्रीत ने काबू करने की कोशिश की, लेकिन कार अचानक से रफ्तार पकड़ गई और आगे खड़ी एक कार से जा टकराई और रुक गई। कार के साथ जोरदार टक्कर के बाद लोग वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने कार का दरवाजा खोला तो अंदर डॉ. हरप्रीत थे। उनकी टांग फ्रैक्चर हुई है। ड्राइविंग सीट पर चालक बेहोश पड़ा था।

विज्ञापन


डॉ. हरप्रीत ने फोन कर अपने साथियों को सिविल अस्पताल बुलाया और घायल डॉ. हरप्रीत और उनके ड्राइवर को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने एसएमओ हरप्रीत के ड्राइर जतिंदर सचदेवा सोनू (42) को मृत घोषित कर दिया, जबकि डॉ. हरप्रीत की हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गिल रोड इलाके में रहने वाला जतिंदर सचदेवा उर्फ सोनू एसएमओ डॉ. हरप्रीत सिंह की प्राइवेट कार चलाता था। वह रोजाना उन्हें अस्पताल लाता और ले जाता था। शुक्रवार की सुबह भी वह डॉ. हरप्रीत को लेकर सिविल अस्पताल जा रहा था। जैसे ही सिविल अस्पताल के पास फील्डगंज पहुंचे तो अचानक सोनू को अटैक आ गया और वह बेहोश होने लगा। कार बेकाबू होने पर डॉ. हरप्रीत ने सूझबूझ दिखाते हुए हैंड ब्रेक लगाई और गाड़ी बेकाबू होकर आगे खड़ी कार से टकरा गई। इसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Flood: बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को नौकरी, एलपीयू के कुलपति ने किया एलान, अब तक 43 की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें